फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में जमा कराए 17 लाख के सौ-सौ के नोट

Wed, 23 Nov 2016 01:52 AM IST
हिमांशु गुप्ता
विज्ञापन
Submitted 17 hundred million in the bank notes - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
500 और 1000 के नोटबंदी को लेकर बैंकों पर मचे हाहाकार के बीच अलीगढ़ के शराब कारोबारी राजीव कुमार वार्ष्णेय ने शानदार मिसाल पेश की है। घंटों लाइन में धक्के खा रहे लोगों को देखकर राजीव ने उनकी मदद का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन

वह अपनी विभिन्न वाइन शॉप से आने वाली आमदनी में से 100-100 के नोट बैंक में जमा करा रहे हैं। स्वर्ण जयंती नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में अब तक राजीव 17 लाख रुपये के सौ-सौ के नोट जमा करा चुके हैं। मंगलवार को इस सराहनीय कदम पर बैंक प्रबंधक ने उन्हें सम्मानित किया।
अलीगढ़ में ग्रीनपार्क सोसाइटी निवासी राजीव कुमार वार्ष्णेय शराब कारोबारी हैं। उनकी शहर में कायमपुर मोड़, नादा पुल पर, लोधा गांव और अतरौली कस्बे में वाइन शॉप हैं। राजीव ने बताया कि जब उन्होंने बैंकों के बाहर महिलाओं, बुजुर्गों को घंटों लाइन में लगकर परेशान होेते देखा तो उन्हें ऐसे जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरणा मिली।
विज्ञापन

सभी वाइन शॉप से आने वाली बिक्री से उन्होंने 100-100 के नोट एकत्रित करना शुरू कर दिया। वह  दो-तीन दिन के अंतर से तीन से चार लाख रुपये के 100-100 के नोट बैंक में जमा करा रहे हैं। गत 10 दिनों में वह 17 लाख रुपये के नोट बैंक में जमा करा चुके हैं।
उन्होंने बैंक के अन्य कारोबारियों से भी अपील की है कि वह भी जनता की सेवा के लिए आगे आएं।

बैंक में कैश का बहुत संकट है। राजीव वार्ष्णेय जैसे व्यापारियों की मदद से इन विपरीत परिस्थितियों में काम करना संभव हो रहा है। शहर के अन्य व्यापारी भी मदद करें तो बैंकों का काम करना और आसान होगा।
विज्ञापन

- पूरन सिंह, प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा स्वर्ण जयंती नगर शाखा 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें