फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को गंगा जल से कराया स्नान, सांसद बोले-नेताजी का पूरा जीवन रोचक और प्रेरणादायक कथा

Sat, 23 Jan 2021 02:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
नेताजी की जयंती धूमधाम से मनाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजाद हिंद फौज का गठन कर देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका अदा करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती अलीगढ़ में धूमधाम से मनाई जा रही है। भाजपा युवा मोर्चा ने सुबह पैदल पथ कार्यक्रम किया। ये पैदल पथ कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा वाले तिराहे से घंटाघर तक हुआ। 
विज्ञापन


भाजपाइयों ने इस दौरान रास्ते पर नेताजी अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाए। नेताजी की प्रतिमा के पास पहुंचने पर भाजपाइयों ने पहले प्रतिमा को गंगा जल से स्नान कराया। इसके बाद माल्यार्पण कर पुष्त अर्पित किए। यहां पर सांसद सतीश गौतम और खैर विधायक अनूप प्रधान अतिथि के रूप में मौजूद थे।

दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को देशभक्ति के साथ विकास यात्रा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। सांसद ने कहा कि नेताजी का पूरा जीवन एक रोचक और प्रेरणादायक कथा है, जिसे हिंदुस्तान कभी नहीं भूल सकता है। इससे पहले प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। 
विज्ञापन


भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी ने बताया कि पद यात्रा में जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र ठाकुर, जिला महामंत्री भूपेंद्र सिंह, जिला पूर्व उपाध्यक्ष शल्यराज सिंह, महामंत्री अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित ठाकुर, मनोज ठाकुर, आशीष गौड़, मंत्री गौरव राजपूत, कार्यकारिणी सदस्य अनिल यादव, बॉबी प्रधान उर्फ महेंद्र प्रताप आदि, नवीन शर्मा, पंजक शर्मा, ओमेश, अवनीश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें