फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: मुकदमे में नाम निकालने के नाम पर रुपये मांगने वाला दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल के खिलाफ जांच जारी

Tue, 22 Apr 2025 04:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दरोगा के इशारे पर हेड कांस्टेबल ने 50 हजार रुपये मांगे। भाई को छोड़ने के लिए तीन हजार रुपये ले लिए। बाद में 25 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद धमकी दी कि पिता का नाम निकलवाना है तो 25 हजार और दो।
विज्ञापन
दरोगा निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुकदमे में नाम निकालने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में फंसे क्वार्सी की नगला पटवारी चौकी के प्रभारी दरोगा अभय प्रताप सिंह को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। साथ में हेड कांस्टेबल के खिलाफ अभी जांच जारी है। एसएसपी स्तर से सीओ की रिपोर्ट के आधार पर ये कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


ये वाकया दो दिन पहले का है। एसपी सिटी से शिकायत करते हुए मौलाना आजाद नगर के कदीर ने कहा था कि लेनदेन के विवाद में नौ अप्रैल को कदीर, उसके भाई सद्दाम, रहीस व कफील के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। जिसमें विवेचना कर रहे नगला पटवारी चौकी इंचार्ज अभय प्रताप सिंह, सहयोगी हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार व अन्य उनके घर आए व बुजुर्ग पिता को पकड़कर ले गए। 

बाद में कदीर उनके पास गया तो दरोगा के इशारे पर हेड कांस्टेबल ने 50 हजार रुपये मांगे। भाई को छोड़ने के लिए तीन हजार रुपये ले लिए। बाद में 25 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद धमकी दी कि पिता का नाम निकलवाना है तो 25 हजार और दो। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी एसपी सिटी को दिखाई। इसकी सीओ स्तर से जांच कराई गई। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि दारोगा अभय प्रताप को निलंबित कर दिया है। वहीं हेड कांस्टेबल के खिलाफ जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें