फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में फंसे अलीगढ़ के छात्र, प्रशासन की मदद से आ रहे वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के कोटा में आईआईटी, एमबीबीएस सहित अन्य कोर्स के एंट्रेंस एग्जाम पास करने के लिए ट्यूशन ले रहे छात्र छात्राओं को वापस उनके घरों तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह व्यवस्था लॉकडाउन के दूसरे चरण में की गई है, जिससे छात्र छात्राएं अपने अपने घर जा सकें। अलीगढ़ रोडवेज परिक्षेत्र की 75 बसों को इस सेवा में लगाया गया है। पुष्ट सूचना के अनुसार कोटा से आने वालों में अलीगढ़ के 10, हाथरस 38, एटा के 28, कासगंज का एक छात्र शामिल है। इन सभी को बसों से शनिवार शाम पांच बजे कोटा से अलीगढ़ के लिए रवाना किया गया है। आगरा में इन बसों को रोका जाएगा। वहां बसों को पूरी तरह से सैनिटाइज करने के बाद छात्रों को उनके घरों की ओर रवाना किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग भी इनके आने का इंतजार कर रहा है। इंतजार इस बात का है कि छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर तय किया जा सके कि उनको होम क्वारंटीन किया जाए या फिर उनको अलग से बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में भेजा जाए। आगरा में भी छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
सीएमओ बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि कोटा से आ रहे छात्र छात्राएं अगर कोटा में क्वारंटीन में रखे गए हैं तो उनको मेडिकल चेकअप के बाद उनके घर भेज दिया जाएगा। अगर वो वहां पर क् वारंटीन नहीं हुए हैं तो उनको अलीगढ़ में क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें