फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद: विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, बोले- हेलमेट के लिए करेंगे जागरूक

Tue, 04 Nov 2025 06:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में सक्षम अग्रवाल ने कहा कि हेलमेट फैशन नहीं, सुरक्षा का प्रतीक है। विजडम पब्लिक स्कूल के छात्र गर्वित सिंह ने कहा कि छोटी सी लापरवाही, जिंदगी पर भारी पड़ सकती है, इसलिए हेलमेट जरूर लगाएं।
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में छात्र व छात्राएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद को बचाने के लिए भी लगाएं। हेलमेट से न सिर्फ आपकी सुरक्षा होती है, बल्कि परिवार की भी खुशियां बिखरने से बच जाती है। 3 नवंबर को आयोजित अमर उजाला संवाद में विद्यार्थियों ने ये बात कही। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ खुद हेलमेट लगाने, बल्कि लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रिया शर्मा ने कहा कि हेलमेट जीवन बचाने की ढाल है। इशदीप कौर ने कहा कि सड़क पर हेलमेट आपका सबसे सच्चा साथी है। मंशिका गुप्ता ने कहा कि हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं। तनुज प्रताप सिंह ने कहा कि हेलमेट पहनें, दूसरों को भी प्रेरित करें। शौर्य त्यागी ने कहा कि अपनों की मुस्कान के लिए हेलमेट जरूर पहनें।
विज्ञापन

विज्ञापन

डीपीएस सिविल लाइंस की छात्रा रिफा फैसल ने कहा कि हेलमेट हमेशा लगाकर वाहन चलाना चाहिए। सक्षम अग्रवाल ने कहा कि हेलमेट फैशन नहीं, सुरक्षा का प्रतीक है। विजडम पब्लिक स्कूल के छात्र गर्वित सिंह ने कहा कि छोटी सी लापरवाही, जिंदगी पर भारी पड़ सकती है, इसलिए हेलमेट जरूर लगाएं। नील प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क पर समझदारी दिखाइए, हेलमेट लगाइए। इसके अलावा अभिज्ञान सिंह, नीशू शर्मा व आदित्य कुमार ने भी हेलमेट के प्रति जागरूक किया।

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के छात्र मोहित चौधरी ने कहा कि हेलमेट पहनने से शान नहीं घटती, सुरक्षा बढ़ती है। उर्वशी कुमारी ने कहा कि जिम्मेदार नागरिक की पहचान हेलमेट पहनकर सफर करना है। इसके अलावा कुंवर प्रताप सिंह, वैष्णवी चौधरी, वंशिका निगम ने भी लोगों से हेलमेट लगाने की अपील की। मदर्स टच स्कूल के छात्र विराट शर्मा ने कहा कि हेलमेट आपकी सुरक्षा का बीमा है, इसे कभी न भूलें। विशाल सागर ने कहा कि छोटी दूरी हो या लंबा सफर हेलमेट हमेशा लगाइए। अनुराग चौहान ने कहा कि हेलमेट लगाना एक आसान और सस्ता उपाय है, जो जिंदगी बचा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें