फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: अलीगढ़ में हाईस्कूल-इंटर में परीक्षार्थियों की संख्या घटी, तीन ट्रांसजेंडर भी देंगे परीक्षा

Tue, 04 Nov 2025 05:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वर्ष 2025-26 में हाईस्कूल की परीक्षा में 5148 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें एक ट्रांसजेंडर भी शामिल होगा। 29016 बालक और 22463 बालिका परीक्षा देंगी। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 49146 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में इस बार यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 3646 परीक्षार्थियों की संख्या घट गई है। वर्ष 2026-27 में परीक्षार्थियों की संख्या में और गिरावट की संभावना जताई जा रही हैं। कक्षा नौ और 11 में विद्यार्थियों के पंजीकरण हो गए हैं। हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी, जबकि इंटर में घटी है।

विज्ञापन


वर्ष 2025-26 में हाईस्कूल की परीक्षा में 5148 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें एक ट्रांसजेंडर भी शामिल होगा। 29016 बालक और 22463 बालिका परीक्षा देंगी। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 49146 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 29137 बालक और 20007 बालिका परीक्षा देंगी।

वर्ष 2024-25 की परीक्षा के लिए 138 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 50943 और इंटरमीडिएट के 53329 परीक्षार्थी शामिल थे। वहीं, कक्षा-9 में 49984 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 26989 बालक, 22994 बालिका और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं। कक्षा-11 में 43260 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 23950 बालक, 19306 बालिका और चार ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए केंद्रों में व्याप्त सुविधाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें