फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: पीएचडी में एडमिशन के लिए छात्रों ने बेचे पकौड़े, वीसी ऑफिस के बाहर दे रहे धरना  

Fri, 10 May 2019 04:59 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
वीसी ऑफिस के बाहर छात्र पकौड़ा बनाते हुए
विज्ञापन

अलीगढ में पीएचडी एडमिशन के लिए वीसी ऑफिस के बाहर बैठे छात्रों ने आज पकौड़ा बना कर बेचे। पिछले कई दिनों से धरना दे रहे छात्रों ने कहा कि जब हमारे भविष्य के लिए कुछ नहीं है तो हम प्रधानमंत्री पकोड़ा योजना के अंतर्गत आज पकौड़ा बेच रहे हैं। 

विज्ञापन


रमजान का महीना है और हम यहां एडमिशन की मांग करने के लिए 24 दिन से धरने पर बैठे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा है की पकौड़ा बेचना भी एक रोजगार है इसलिए हम ये रोजगार कर रहे हैं। हम इसे 120 रुपए किलो बेच रहे हैं। 

दरअसल, एएमयू के मास्टर डिग्री पास कर चुके छात्रों को पीएचडी में एडमिशन न मिलने के कारण वे कई दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। सड़क पर पकौड़ा बना कर बेच रहे ये लड़के-लड़कियां एएमयू से मास्टर की डिग्री लिए हुए हैं।  
विज्ञापन


आज ये पकौड़ा बेचने को क्यों मजबूर हैं। दरअसल, ये छात्र छात्राएं एएमयू से इस वर्ष मास्टर डिग्री पास किए हुए हैं। इन्होंने जब पीएचडी में एडमिशन के लिए आवेदन किया तो इन्हें वहां एडमिशन नहीं मिला। इनका आरोप है की एएमयू प्रशासन ने नियमानुसार एडमिशन ना कर अपने परिचितों को पीएचडी में एडमिशन दे दिए हैं। 

ऐसे छात्र-छात्राओं की संख्या करीब 40 है जिनको एडमिशन नहीं मिला। ये लोग पिछले 24 दिनों से वीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। कोई हल ना निकलता देख इन्होंने प्रधानमंत्री के पकौड़ा बेचने वाले काम को शुरू किया और कहा की हमारे प्रधानमंत्री का कहना है की पकौड़ा बेचना भी एक काम है इसलिए हम ये काम कर रहे हैं। छात्रों ने पकौड़े की कीमत 120 रुपए प्रति किलो रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें