फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: छात्रवृत्ति न आने पर भड़के छात्र, विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की डीएम के सुरक्षा कर्मियों से झड़प

Mon, 16 Jun 2025 04:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छात्रवृत्ति न आने और छात्रवृत्ति के फार्म रिजेक्ट होने पर छात्र-छात्राओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को ले जाकर अलीगढ़ के डीएम कार्यालय पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
डीएम कार्यालय में सुरक्षा कर्मियों से खिंचातानी होते हुए - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुसूचित जाति वर्ग की छात्रवृत्ति न आने और छात्रवृत्ति के आवेदन निरस्त होने पर विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की डीएम के सुरक्षाकर्मियों से झड़प भी हो गई। इस दौरान परिषद के सह संगठन मंत्री विशवेंद्र ने गुस्से से डीएम की टेबल पर हाथ मार दिया। 

विज्ञापन


स्नातक और परास्नातक में पढ़ रहे अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी छात्रवृत्ति को लेकर कॉलेज प्रशासन से लेकर समाज कल्याण विभाग तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। 16 जून को दोपहर 1:30 बजे छात्र एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने आधे घंटे तक जमकर हंगामा और नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से छात्रों की तीखी नोकझोंक भी हो गई। छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच खींचा-तानी भी हुई। हंगामे की सूचना पर एसपी सिटी, सीओ और कई थानों का फोर्स भी पहुंच गया। अंत में मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। 

विज्ञापन

मंडलायुक्त ने पोर्टल खोलने के लिए शासन को लिखा पत्र

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के 3500 अनुसूचित वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए पोर्टल खोलने के लिए मंडलायुक्त संगीता सिंह ने शासन को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि मामला छात्र-छात्राओं से जुड़ा हुआ है। तकनीकी त्रुटि के चलते समय से पोर्टल पर सत्यापन न होने और अंतिम तिथि को सत्यापन निरस्त होने से छात्रवृत्ति से छात्र-छात्राएं वंचित हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें