फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: प्रॉक्टोरियल टीम के रवैये पर भड़के छात्र, मांगा इस्तीफा, निकला विरोध मार्च

Tue, 05 Aug 2025 10:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू में पाठ्यक्रमों में शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र-छात्राओं ने बाब-ए-सैयद बंद रखा। 5 अगस्त को छात्राएं धरने पर बैठी रहीं। 4 अगस्त को बाब-ए-सैयद खुलवाने को लेकर प्रॉक्टोरियल टीम और विद्यार्थियों में धक्का-मुक्की हो गई थी, जिसमें एक छात्रा बेहोश हो गई थी।
विज्ञापन
एएमयू में में कोर्सों में फीस बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान बंद किया गेट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की प्रॉक्टोरियल टीम के रवैये पर छात्र भड़क गए हैं। उन्होंने लाइब्रेरी कैंटीन से बाब-ए-सैयद तक विरोध मार्च निकाला और शिक्षा के व्यावसायीकरण पर आवाज बुलंद की। छात्रों ने प्राॅक्टर का इस्तीफा मांगा है।

विज्ञापन

  
5 अगस्त को दोपहर 12 बजे से मौलाना आजाद लाइब्रेरी कैंटीन पर विद्यार्थी एकत्र होना शुरू हो गए। यहां से एक बजे छात्र-छात्राओं ने विरोध मार्च शुरू किया, जो कुलपति लॉज, कुलसचिव आवास, स्टाफ क्लब होते हुए बाबे सैयद पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह मार्च छात्र-छात्राओं के साथ बढ़ते अन्याय और प्रशासनिक दमन के विरोध में निकाला गया है। 

विद्यार्थियों ने कहा कि कोर्सों में फीस बढ़ाने की जरूरत नहीं थी। शिक्षा का व्यवसायीकरण बंद होनी चाहिए। कम उपस्थिति होने के चलते रोके गए अंकपत्र जारी किए जाएं। प्रशासनिक और शैक्षणिक कुप्रबंधन के लिए विद्यार्थियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। प्रॉक्टोरियल कार्यालय की तानाशाही पर लगाम लगनी चाहिए। 4 अगस्त को बाबे सैयद पर छात्राओं के साथ धक्का-मुक्की करने वाले प्रॉक्टोरियल टीम के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से मांगें रखना ठीक है, लेकिन बाबे सैयद बंद करके जबरन मांगें मनवाना मुनासिब नहीं है। 
विज्ञापन


बाब-ए-सैयद बंद, छात्राएं धरने पर 
 एएमयू में पाठ्यक्रमों में शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र-छात्राओं ने बाब-ए-सैयद बंद रखा। 5 अगस्त को छात्राएं धरने पर बैठी रहीं। 4 अगस्त को बाब-ए-सैयद खुलवाने को लेकर प्रॉक्टोरियल टीम और विद्यार्थियों में धक्का-मुक्की हो गई थी, जिसमें एक छात्रा बेहोश हो गई थी। शनिवार को दोपहर 12 बजे आईं छात्र-छात्राओं ने बाब-ए-सैयद पर बैरिकेडिंग लगाकर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। गेट के पास यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें