फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय इस्तेमाल पर रोक से एएमयू में हंगामा, तीन दिन से धरना दे रहे छात्र-छात्रा

Thu, 18 Apr 2019 01:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
विज्ञापन
अलीगढ़ युनिवर्सिटी - फोटो : ANI
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक में स्थित शौचालय के इस्तेमाल पर रोक लगाने से छात्र-छात्राओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इसको लेकर सुरक्षाकर्मियों से छात्रों की नोकझोंक हुई। हालांकि प्रॉक्टर ने किसी तरह की रोक लगाने से इंकार किया है।

विज्ञापन


पीएचडी प्रवेश परीक्षा की अंतिम सूची में नाम शामिल नहीं होने से आक्रोशित छात्र-छात्राएं पिछले तीन दिन से एएमयू प्रशासनिक ब्लाक के सामने धरने पर बैठे हैं। बुधवार को दिन पर धरने पर बैठी कुछ छात्राएं प्रशासनिक ब्लाक स्थित शौचालय गईं तो सुरक्षाकर्मियों ने उसका उपयोग करने से रोक दिया। छात्रों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा शौचालय एवं मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ने आदि सुविधा पर रोक लगा दी गई है। यह भी कहा कि एएमयू के अधिकारी उन्हें छात्र मानने से इंकार कर रहे हैं। 

इसको लेकर एएमयू में काफी हंगामा हुआ और सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। सूचना के बाद एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए। छात्राओं ने राष्ट्रीय महिला आयोग एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। छात्राओं का कहना है कि यह उनका मूलभूत अधिकार है। एएमयू प्रवक्ता प्रो. शाफे किदवई ने एएमयू प्रॉक्टर के हवाले से कहा कि अभ्यर्थियों का आरोप सही नहीं है। शौचालय एवं नमाज पढ़ने आदि पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है। सारे दरवाजे खुले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें