अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ द्वारा आयोजित मुस्लिम फ्रंट सम्मेलन में एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के आने की संभावना के चलते अमुवि छात्र नेता अजय सिंह छात्रों के साथ उनके विरोध में सर्किल चौराहा पर पहुंचे। इस दौरान छात्रनेता ने अन्य छात्रों के साथ अमुवि परिसर के अंदर विरोध प्रदर्शन किया।