फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संगठनों ने फूंका एएमयू वीसी का पुतला

Wed, 25 Nov 2015 01:21 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। प्रो. नंदिता नारायण के समर्थन और विरोध में छात्रों के दो गुट हो गए हैं। डीएस और एसवी कॉलेज के छात्र समर्थन तो एएमयू के छात्र विरोध में हैं। दो दिन बाद डीएस कॉलेज में प्रो. नंदिता के स्वागत का ऐलान किया गया है। मंगलवार को छात्रों ने एएमयू वीसी का पुतला फूंका। मुर्दाबाद के नारे लगाए। 
विज्ञापन

डीएस डिग्री और एसवी कॉलेज के कई छात्र संगठन प्रो. नंदिता नारायण के समर्थन में हैं। उन्होंने एएमयू वीसी जमीरउद्दीन शाह के खिलाफ दिए प्रो. नंदिता के बयान का भी समर्थन किया है। इसी के चलते एबीवीपी और विवि छात्र संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। सबसे पहले डीएस डिग्री कॉलेज स्थित मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद दर्जनों छात्रों ने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एएमयू वीसी का पुतला फूंका।
वहीं छात्रों ने प्रो. नंदिता का विरोध करने वालों से भी हर हाल में निपटने की चेतावनी दी। छात्र संघर्ष मोर्चा के अमित गोस्वामी ने कहा कि दो दिन बाद प्रो. नंदिता से समय लिया जाएगा। सही बात कहने के लिए उन्हें डीएस कॉलेज में बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।  इस मौके पर ग्रामीण छात्र संगठन के कुलदीप जादौन, एबीवीपी के निखिल माहेश्वरी, अर्जुन सिंह भोलू, सोनू ठाकुर, आदित्य गर्ग, कपिल ठाकुर, नीरज आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें