फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन्स में कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थी छाए

विज्ञापन
सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाते ऑर्गेनान क्लासेस के डायरेक्टर प्रमोद व नवेद। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जेईई मेन्स के परीक्षा परिणाम में कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों को शानदार सफलता मिली है। उन्हें जेईई एडवांस्ड के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। 27 सितंबर को जेईई एडवांस्ड की परीक्षा है।
विज्ञापन

बंसल क्लासेज के छात्र यश वार्ष्णेय 99.8, शुभा वी गोपाल 99.52, हर्षित महेरे 99.6, सैयद कायम मेहंदी 99.5 परसेंटाइल तथा कमल कांत को 2209 रैंक मिली। क्लासेज के निदेशक रजत प्रताप सिंह, फरान शिकोह, जाहिद तारिक, डॉ. श्रुति ने बताया कि अलीगढ़ शाखा से 50 से अधिक विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया है। सरवर क्लासेज की छात्रा अंशु रानी 96.67, हिमांशु सिंह 96.37, साकिब खान 95.5, मोहम्मद हरीश 93.12 परसेंटाइल अंक मिले हैं। आकाश इंस्टीट्यूट के 12 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा में 98 परसेंटाइल व उससे ज्यादा अंक हासिल किए। मयोबु मुंध्रा को 99.82 परसेंटाइल व गणित 100 परसेंटाइल अंक मिले।
आकाश एजूकेशनल सर्विसेस लिमिटेड के डायरेक्टर व सीईओ आकाश चौधरी ने बताया कि इंस्टीट्यूट की छात्रा वंशिता ने जेईई मेंस 2020 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि छात्र कमल शर्मा 99.70, विनीत 99.6, रानिया 99.50, दिनेश कुमार 99.40, मानेतराज गुप्ता 99.2, प्रखर अग्रवाल 98.97, मोहम्मद काशिफ खान 98.94, अमन शर्मा 98.39, मुकुंद माहेश्वरी 98.31, हर्ष अरोड़ा 98.25, करण वार्ष्णेय ने 98.23 परसेंटाइल अंक हासिल किए।
विज्ञापन

अवंति लर्निंग सेंटर क्वालिटी कैंपस के छात्र आकाश सिंह 99.13, अभिषेक पारिक 96.81, बसंत कुमार 94.16 परसेंटाइल, मोहम्मद आदिल, गौरव पांडेय, श्रवण दुबे, तबस्सुम यूनुस को सफलता मिली। संस्थान के बिजनेस हेड डॉ. मनीष कुमार व बिजनेस मैनेजर जैद जाहिद ने बच्चों की सफलता पर खुशी जताई है। टर्टल ट्यूटोरियल्स के छात्र श्रेय 99.815, सार्थक 99.664, श्लोक 99.335, ब्रहतेस 99.174, तनय 99.155, लाल बिहारी 98.837 परसेंटाइल अंक सहित अन्य को सफलता मिली। संस्थान के निदेशक अशोक मित्तल व अंकित वत्स ने बच्चों को बधाई दी।
ऑर्गेनान क्लासेज के छात्र दीपक गुप्ता 99.5, युवराज सिंह सेंगर 98.1, मोहम्मद फरहान अख्तर 95.19, वैभव वार्ष्णेय 94.33, फहद उर रहमान 94.5, अदनान इलाही भट्ट 93.92, अखिल शर्मा 93.79, शहरयार आलम 93.69, दीपक अरारो 93.45, मोहम्मद अकदास बिन आबिद 92.31, उत्सव भटनागर 92.25, माधव नाथ वार्ष्णेय 91.94 परसेंटाइल अंक मिले हैं। 80 बच्चों को सफलता मिली है। क्लासेज के डायरेक्टर प्रमोद कुमार व नवेद सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

--
इकराम वारिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें