फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में नीट परीक्षा का केंद्र नहीं, मगर हलचल पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नीट की परीक्षा को लेकर अलीगढ़ में बेशक कोई परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। मगर, यहां हलचल पूरी है। रेलवे स्टेशन से सुबह 9.05 बजे अभ्यर्थियों को लेकर नीट स्पेशल ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना होगी। रास्ते में खुर्जा, दादरी, गाजियाबाद, साहिबाबाद स्टेशन पर रुकते हुए पुरानी दिल्ली तक जाएगी।
विज्ञापन

इधर, बसों की भी पर्याप्त व्यवस्था रोडवेज ने कर दी है। बसों से जाने वाले अभ्यर्थी देर रात से ही रवाना होना शुरू हो गए। अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
नीट स्पेशल ट्रेन को लेकर सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि रिजर्वेशन कराने पर अभ्यर्थी को ट्रेन में चढ़ने दिया जाएगा। सुबह 9.05 बजे अभ्यर्थियों को लेकर ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना होगी। रास्ते में खुर्जा स्टेशन पर 9.46 बजे, दादरी पर 10.21 बजे, गाजियाबाद पर 10.44 बजे, साहिबाबाद पर 11.01 बजे पहुंचकर अभ्यर्थियों को लेते हुए पुरानी दिल्ली तक जाएगी। ट्रेन में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल मौजूद रहेगा। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन

इधर, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज खान ने बताया कि बसों का भी पर्याप्त इंतजाम हर रूट पर कर दिया गया है। आने जाने में किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी के मुताबिक सुरक्षा व कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर बस अड्डों पर पर्याप्त इंतजाम कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें