फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छात्र की आंख की रोशनी जाने में बढ़ी धारा, एक गिरफ्तार

Mon, 03 Apr 2023 12:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएस कॉलेज में बीसीए छात्र उमेश संग मारपीट में आंख की रोशनी जाने के मामले में नामजद एक आरोपी रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस मामले में एक आरोपी पहले से जेल में है, उस पर यह मुकदमा तामील कराया जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन



यह मुकदमा आवास-विकास कॉलोनी निवासी छात्र उमेश कुमार ने दर्ज कराया था। जिसमें रोहित राणा, रमन, अश्वनी ठाकुर, मयंक चौहान, गोलू ठाकुर, निखिल, सैनी प्रधान, मोहित शर्मा व 10-15 अज्ञात आरोपी हैं। इसमें एक आरोपी अश्विनी पहले से जेल में है। वह पूर्व में दो छात्रों संग मारपीट के मुकदमे में जेल में हैं।


इस मुकदमे भी वह आरोपी हैं। अब इस मामले में हेतराम काॅलोनी के पुष्पेंद्र उर्फ सैमी प्रधान को भी जेल भेजा गया है। साथ में मुकदमे में अंग भंग की धारा बढ़ाई गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में अन्य सभी आरोपियों की तलाश जारी है। इधर, बन्ना देवी पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में सराय हकीम के सूरज कश्यप को भी जेल भेजा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें