राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने और सरकारी आवास खाली करने का नोटिस देने के विरोध में कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने राहुल को अपने घर में रहने का आमंत्रण दिया है।
पूर्व विधायक विवेक बंसल ने अपने मैरिस रोड अयोध्या कुटी आवास को राहुल गांधी आवास घोषित कर दिया। इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश सक्सेना, ठाकुर सोमवीर सिंह ने कहा कि भाजपा देश के लोकतंत्र को तार-तार करने पर आमादा है, इसलिए हमारे नेता को निशाना बनाया जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के परिणामों से घबराकर यह कदम उठाए जा रहे हैं। भाजपा द्वारा किए गए घोटालों पर पर्दा डाला जा रहा है।
पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्योराज जीवन, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, मधुकर शर्मा, नफीस शाहीन पार्षद, रेखा शर्मा, अभिरुचि शर्मा, लता देवी, शाहिद खान, गयाप्रसाद, गिर्राज, साबिर अहमद, मुकेश वार्ष्णेय, राजेश राज जीवन, असलम कुरैशी, नरेंद्र मिश्रा, मोहम्मद सुहैल अख्तर, लियाक़त अली, सुनील कुमार जाटव, मोहम्मद अनवार, लटूरीमल अग्रवाल, अमजद हुसैन, संतोष मिश्रा आमिल हुसैन, जफ़रुद्दीन गद्दी, आनंद बघेल, गौरव गुप्ता, डाॅ. धर्मेंद्र लोधी, रामवीर सिंह बघेल एडवोकेट आदि थे।