छात्र नेता फैसल त्यागी ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य बताई जाती है, लेकिन इस सत्र में अलग-अलग स्तर पर 30 से 40 प्रतिशत उपस्थिति को लेकर भिन्न निर्देशों की चर्चा रही।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय में उपस्थिति को लेकर छात्रों ने 21 फरवरी को हंगामा किया। छात्रों ने इंजीनियरिंग विभाग के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे करीब 20 से 30 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। इससे पहले शनिवार को छात्रों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगने की सूचना मिलते ही प्रॉक्टर प्रो. नवेद खान प्रॉक्टोरियल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझाने की कोशिश की। छात्र नेता फैसल त्यागी ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य बताई जाती है, लेकिन इस सत्र में अलग-अलग स्तर पर 30 से 40 प्रतिशत उपस्थिति को लेकर भिन्न निर्देशों की चर्चा रही, जिससे छात्रों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
उनका कहना है कि स्पष्ट दिशा-निर्देश न होने के कारण कई छात्रों को परीक्षा से वंचित कर दिया गया। छात्रों ने मांग की है कि वर्तमान सत्र के लिए उपस्थिति मानदंड में राहत दी जाए तथा जिन छात्रों को परीक्षा से रोका गया है, उन्हें परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाए। छात्रों को समझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद छात्र वापस चले गए।