फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: नया शैक्षिक सत्र हुआ शुरू, पुरानी पुस्तकों से पढ़ रहे बच्चे, विद्यार्थियों को नहीं मिला रिपोर्ट कार्ड

Sun, 06 Apr 2025 01:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बेसिक स्कूल में नए सत्र की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। अभी तक कई विद्यालयों में नई किताबें भी नहीं आई हैं। बच्च पुरानी किताबों से ही काम चला रहे हैं। कई विद्यालयों में तो अभी तक रिजल्ट कार्ड ही नहीं मिला है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में पुरानी किताब पढ़ते बच्चे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में 1 अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है, लेकिन ज्यादातर विद्यालयों में पुरानी पुस्तकों से ही विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


जिले में 2115 विद्यालय हैं, जिनमें 2 लाख से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। नए शैक्षिक सत्र में ज्यादातर विद्यार्थी पुरानी किताबों से पढ़ रहे हैं। बीआरसी और एनपीआरसी पर पुस्तकें पहुंच गई हैं, लेकिन वह विद्यालयों तक नहीं पहुंच पाई हैं। पुस्तकें न पहुंचने के चलते विद्यार्थियों को पुरानी पुस्तकों से पढ़ना पड़ रहा है। हर विकासखंड पर बीआरसी है, जबकि जिले में 121 एनपीआरसी हैं, जिसे संकुल केंद्र कहा जाता है। 

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने बताया कि ज्यादातर विद्यालयों में पुस्तकें नहीं पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि शासन का आदेश है कि बीएसए कार्यालय द्वारा विद्यालयों तक पुस्तकें पहुंचाई जाएंगी, लेकिन बीआरसी और एनपीआरसी तक पुस्तकें पहुंचाई जा रही है। यहां से शिक्षकों को पुस्तकें लेने जाना पड़ता है। मार्च 2025 में वार्षिक परीक्षाएं खत्म हो गई थीं। 31 मार्च को रिपोर्ट कार्ड का वितरण होना था, लेकिन अभी कुछ विद्यालयों में रिपोर्ट कार्ड का वितरण नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें