फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो बाइकों की टक्कर में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की मौत, साथी घायल

Tue, 25 Feb 2025 10:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर शाम को दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वे हरदुआगंज बंबे के पास पहुंचा सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की भिड़त हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना जवां क्षेत्र के हरदुआगंज बंबे के पास 24 फरवरी को दो बाइकों की भिड़त में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। वह हरदुआगंज से परीक्षा देकर घर लौट रहा था।

विज्ञापन


थाना जवां क्षेत्र के गांव चंदौखा निवासी किसान गिरीप्रसाद का पुत्र मनोज कुमार (19) 12 वीं का छात्र था। 24 फरवरी को वह हरदुआगंज स्थित काॅलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा देने गया था। शाम को दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वे हरदुआगंज बंबे के पास पहुंचा सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की भिड़त हो गई। 

दोनों ने हेलमेट नहीं पहने थे। हादसे में मनोज और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने छात्र को क्वार्सी बाईपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार को उपचार के दौरान मनोज ने दम तोड़ दिया। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें