छात्रा पुस्तकालय से घर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठ रही थी। तभी पीछे से आरोपी युवक आ गया। वह छात्रा पर अश्लील कमेंट करते हुए बाइक पर बैठने के लिए कहने लगा। इस पर छात्रा ने विरोध करते हुए आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साए मनचले ने छात्रा से मारपीट कर दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के मालवीय पुस्तकालय के पास 25 फरवरी को एक मनचले ने नीट की तैयारी कर रही छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। जब छात्रा ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। इससे छात्रा बेहोश हो गई। यह घटना एसपी सिटी ऑफिस के पास की बताई जा रही है। राहगीरों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा नीट की तैयारी कर रही है। वह हर रोज मालवीय पुस्तकालय में पढ़ने आती है। छात्रा के मुताबिक पिछले चार- पांच दिनों से एक मनचला उसका लगातार पीछा कर रहा था। छात्रा जिस स्थान पर पढ़ने के लिए जाती, मनचला भी पीछे-पीछे पहुंच जाता। कई बार छात्रा ने आरोपी की हरकतों को नजरअंदाज भी किया, लेकिन वह बाज नहीं आया।
विज्ञापन
आरोप है कि 25 फरवरी शाम छात्रा पुस्तकालय से घर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठ रही थी। तभी पीछे से आरोपी युवक आ गया। वह छात्रा पर अश्लील कमेंट करते हुए बाइक पर बैठने के लिए कहने लगा। इस पर छात्रा ने विरोध करते हुए आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साए मनचले ने छात्रा से मारपीट कर दी। छात्रा अचेत हो गई।
यह देख ई- रिक्शा चालक ने शोर मचाया तो राहगीर आ गए। उन्होंने पूरा मामला समझा और आरोपी को पकड़ लिया व धुनाई कर दी। फिर उसे रसलगंज पुलिस चौकी पर पुलिस कर्मियों के हवाले कर दिया। यह घटना एसपी सिटी ऑफिस के पास की है। पुलिस आरोपी को थाने ले आई। सीओ बन्नादेवी राजीव द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी नितीश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।