फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: हॉस्टल में चारपाई बिछाने पर छात्र को बेल्ट से पीटा, मेडिकल में भर्ती, आगरा का आरोपी छात्र निलंबित

Thu, 09 Oct 2025 10:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छात्र नबील पी. ने बताया कि पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट/इंटरनेशनल बिजनेस के छात्र मोहम्मद जुहैब खान (शहीद नगर, आगरा) उनके कमरे में आए और अवैध तरीके से चारपाई बिछाने लगे, जिसका उन्होंने विरोध किया। शाम को दोबारा आए जुहैब ने उन पर बेल्ट से हमला कर दिया।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के वीएम हॉल के एक कमरे में चारपाई बिछाने पर छात्रों के गुट ने एक छात्र को बेल्ट से पीट दिया। घायल छात्र को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं, आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया गया। वह शहीद नगर आगरा का है। आरोपी छात्र वीएम हॉल में अवैध रूप से रह रहा था। इसकी पीड़ित छात्र ने प्रॉक्टर कार्यालय से की है।

विज्ञापन


वीएम हॉल में रह रहे एमएससी (साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल फॉरेंसिक्स) के छात्र नबील पी. ने बताया कि 8 अक्तूबर की सुबह पांच बजे पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट/इंटरनेशनल बिजनेस के छात्र मोहम्मद जुहैब खान (शहीद नगर, आगरा) उनके कमरे में आए और अवैध तरीके से चारपाई बिछाने लगे, जिसका उन्होंने विरोध किया। इस दौरान बहस भी हो गई।

शाम चार बजे दोबारा आए जुहैब ने उन पर बेल्ट से हमला कर दिया। इसमें उनकी पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल नबील को साथी छात्र जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार चल रहा है। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि अनुशासनहीनता के चलते जुहैब को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी छात्र विश्वविद्यालय के वीएम हॉल में अवैध रूप से रह रहा था। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ित छात्र ने थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें