फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गर्मी से हाल बेहाल, 31 मई तक तेज आंधी और बारिश के आसार

Sun, 28 May 2023 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

23 मई के बाद मौसम में परिवर्तन जारी है। आंधी व गरज और चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 28, 29, 30 और 31 मई को भी आंधी, तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
मैरिस रोड पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के साथ ही जिले में भी देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम बेहद खुशगवार हो गया। 23 मई के बाद मौसम में परिवर्तन जारी है। आंधी व गरज और चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 28, 29, 30 और 31 मई को भी आंधी, तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगीं। बारिश भी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। हालांकि इसके बाद धूप निकल आई। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मई के पहले पखवाड़े में पहले गर्मी का प्रकोप रहा। तेज धूप व गर्मी के कारण तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया था। लोगों का गर्मी की वजह से हाल-बेहाल था। सुबह आठ बजे से ही तेज धूप हो रही थी।

दोपहर 12 बजे के बाद लोगों का घरों से बाहर निकलना बंद हो जाता था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 33.4 रहा जो सामान्य से पांच कम रहा। न्यूनतम तापमान 20.8 दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ तेज आंधी एवं बारिश की संभावना बनी हुई है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें