फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में हड़ताल शुरू, 700  करोड़ का लेनदेन रहा ठप 

Fri, 31 Jan 2020 11:44 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
एटीएम में पैसे ना होने पर छात्राओं को निराश जाना पड़ा। - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
आईबीए द्वारा 11वें वेतन पुनरीक्षण समझौते के प्रति ढुलमुल रवैये से नाराज बैंक कर्मियों की यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बैनर तले राष्ट्रव्यापी दो दिवसीय हड़ताल शुक्रवार से शुरू हो गई। इस दौरान जिले की 18 राष्ट्रीयकृत बैंकों की सवा दो सौ शाखाओं में तालाबंदी रही। बैंककर्मियों ने सुबह 11 बजे रामघाट रोड स्थित ओरियंटल बैंक शाखा पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार एवं भारतीय बैंक संघ को जमकर कोसा। हड़ताल से जिले में लगभग 700 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन



यूपीएफबीयू के संयोजक वीके शर्मा ने कहा कि बैंक अधिकारी व कर्मचारियों का 11वां वेतन पुनरीक्षण एक नवंबर 2017 से देय है। तीस माह गुजर जाने के बाद भी लंबित है। आईबीए के साथ बैंक यूनियनों की लगभग 40 वार्ताएं हो चुकीं हैं, किंतु आईबीए पर्याप्त वेतन वृद्धि देने को तैयार नहीं है। आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन एआईबीओसी के जिला सचिव अतुल सिंह ने कहा कि बैंकों में भर्ती बंद कर दी गई हैं। एनपीए की पर्याप्त वसूली नहीं हो रही है। बैंकें देश की अर्थव्यवस्था एवं विकास की रीढ़ हैं किंतु इन्हीं बैंकों को कमजोर किया जा रहा है। अधिकारी व कर्मचारी छुट्टी के दिन भी कार्य करते हैं, किंतु पर्याप्त वेतन वृद्धि से इनकार किया जा रहा है। 


बैंक के नेता विजय मिश्रा, विपिन वर्मा, विशाल वर्मा, गौरव, शुभमदीप, शेखर चौहान, रोहित यादव, अतुल चौधरी आदि ने सारसौल स्थित केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय को बंद कराया। तत्पश्चात सेंटर प्वाइंट स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर सहायक महाप्रबंधक केयू खान को ज्ञापन दिया। हड़ताल का संचालन आल इंडिया पीएनबी आफिसर्स एसोसिएशन के प्रदीप सचान ने किया।
विज्ञापन

 

एटीएम में नगदी का संकट
बैंकों की 31 जनवरी से एक फरवरी तक प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल के पहले ही दिन महानगर के एटीएम लड़खड़ा गए। रामघाट रोड समेत अन्य स्थानों पर स्टेट बैंक समेत अन्य बड़ी बड़ी बैंकों के दर्जनों एटीएम ने पैसा उगलना बंद कर दिया। कई पर नो कैश अथवा खराब होने के बोर्ड नजर आए।  

आज जिला पंचायत स्थित सिंडीकेट बैंक पर प्रदर्शन होगा
एएमयू में चल रहे आंदोलन के चलते बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन शनिवार को इलाहाबाद बैंक एएमयू शाखा पर प्रस्तावित प्रदर्शन का स्थान परिवर्तन किया गया है। संयोजक वीके शर्मा ने बताया कि अब जिला पंचायत स्थित सिंडीकेट बैंक शाखा पर सुबह 11 बजे से धरना प्रदर्शन व सभा होगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें