फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर एएमयू में धरना शुरू

Wed, 13 Feb 2019 12:39 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
एएमयू (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एएमयू छात्र नेताओं एवं छात्रों पर हुए एफआईआर वापस करने की मांग को लेकर बाब-ए-सैयद पर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ हो गया है। इसकी वजह से एएमयू प्रशासन का टेंशन बढ़ गया है। एएमयू छात्र संघ उपाध्यक्ष हमजा सुफयान ने बताया कि एएमयू में जितने भी बाहरी लोग आए थे, उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन


इसके साथ ही अजय सिंह सहित जो छात्र इसमें शामिल थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निष्कासित किया जाए। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस वाले मूकदर्शक बने रहे और रोकने तक का प्रयास नहीं किया। इसलिए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो।

हमजा सुफयान ने बताया कि जब तक यूनियन की मांगे पूरी नहीं होती धरना जारी रहेगा। देर रात तक धरना स्थल पर सैकड़ों छात्र मौजूद थे। दूसरी तरफ एएमयू के शीर्ष अधिकारी बैठक कर स्थिति से निपटने की कोशिश में लगे रहे।
विज्ञापन


एएमयू और पुलिस प्रशासनिक टीम जुटी साक्ष्य संकलन में
हमलावर छात्रों पर कार्रवाई और उनको चिह्नित करने को लेकर देर रात डीएम आवास पर बैठक हुई, जिसमें एसएसपी व अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ प्रॉक्टर भी मौजूद रहे। 

इस दौरान हमलावर छात्रों के खिलाफ साक्ष्य संकलन पर चर्चा हुई। इस दौरान साफ-साफ कहा गया कि पुलिस प्रशासन के पास काफी संख्या में वीडियो फुटेज एकत्रित हुए हैं। उनमें जो भी नाम सामने आएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें