फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जेएन मेडिकल कॉलेज में देर रात हड़ताल खत्म, काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर

Mon, 16 Jun 2025 10:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

14 जून तड़के सुरक्षाकर्मियों साथ मारपीट और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों को गोली मारने की धमकी के विरोध में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर थे। 15 जून देर रात जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन
हड़ताल खत्म होने के बाद इमरजेंसी में मरीजों का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज में 15 जून को दूसरे दिन भी जूनियर डॉक्टर हड़ताल रहे। इससे दिन भर इमरजेंसी सेवाएं ठप रहीं। मरीज और तीमारदार गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने सभी को लौटा दिया। हड़ताल की वजह से दिनभर में 355 मरीज लौट गए। हालांकि, जीबीएम की बैठक में हुए निर्णय के बाद सभी डॉक्टर देर रात काम पर लौट गए।

विज्ञापन


14 जून तड़के सुरक्षाकर्मियों साथ मारपीट और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों को गोली मारने की धमकी के विरोध में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर थे। जीबीएम की बैठक में 15 जून देर रात जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि जूनियर डॉक्टरों की सभी मांगें मान ली गई है। जिला पुलिस-प्रशासन स्तर से संबंधित मुद्दों पर जो भी संभव है कदम उठाए जाएंगे।

देर रात जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी। उनकी जो न्यायोचित मांगे हैं, उसे पूर्ण करने की पूरी कोशिश की जाएगी।- प्रो मोहम्मद वसीम अली, प्रोक्टर, एएमयू


15 एंबुलेंस से आए थे मरीज
मेडिकल कॉलेज में दिनभर में 15 एंबुलेंस से मरीज आए। इनमें 108 और 102 एंबुलेंस थे। सभी मरीजों को लौटा दिया गया। कुछ मरीज निजी वाहन से भी आए थे। अतरौली, गंजडुंडवारा सहित आसपास इलाकों से आने वाले मरीजों ने कहा कि एक तो इलाज नहीं मिल पाया। दूसरा किराया भी चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें