फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जोन में बांटा गया अलीगढ़, लॉकडाउन का होगा सख्ती से पालन 

Fri, 10 Apr 2020 09:54 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अलीगढ़ पुलिस ने लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने ओर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए महानगर को पांच जोन मं बांट दिया है। प्रत्येक जोन का निर्धारण करने के लिए बेरियर लगाए जा रहे हैं। कोई भी सामान्य नागरिक अपने जोन से दूसरे जोन में नहीं जा सकेगा। केवल विषम परिस्थितियों में अनुमति के बाद ही दूसरे जोन में जाने की इजाजत मिलेगी।

विज्ञापन


इस दौरान चिकित्सक, नगर निगम कर्मी, बैंक कर्मी, आवश्यक समाजसेवा में लगे व्यक्ति आदि अन्य जोन में जाने के लिए मान्य होंगे। जोन स्कीम का कड़ाई से पालन करने की जिम्मेदारी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ओर थाना प्रभारियों की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें