फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 से रेहड़ी-पटरी दुकानदार, रिक्शा और ऑटो चालकों को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जिले में अब 14 जून से रेहड़ी-पटरी दुकानदारों, फल, सब्जी विक्रेता, ऑटो रिक्शा, रिक्शा व बस चालकों के टीकाकरण के लिए विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर डीएम ने बुधवार को कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान आदेश दिए।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को आठ संक्रमित पाए गए। संक्रमितों को लक्षणों के आधार पर एल-2 अस्पतालों में भर्ती किए जाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। डीएम ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 की वैक्सीन की प्रगति बढ़ाने के लिए एसडीएम अपने स्तर पर संबंधित चिकित्सा अधीक्षक के साथ बैठक कर तहसील के प्रत्येक ग्राम में नियमानुसार वैक्सीन लगवाएं। सभी ग्रामों के प्रधानों को सक्रिय कर व्यापक मात्रा में प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके अलावा कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 14 जून से रेहड़ी, पटरी, दुकानदार, फल, सब्जी विक्त्रस्ेता, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा/रिक्शा व बस चालकों के टीकाकरण के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया जाए। इस संबंध में सभी तैयारियां पूर्ण कर लीं जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें