फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी के सारसौल चौकी क्षेत्र स्थित कांशीराम आवासीय योजना में पानी की दिक्कत से परेशान लोगों ने जमकर हंगामा किया। पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध-प्रदर्शन किया। कॉलोनी के निवासी नगर निगम भी पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांशीराम आवासीय कॉलोनी में पिछले 15 दिनों से पानी की दिक्कत है। भीषण गर्मी में लोग पानी को लेकर बेहद परेशान हो गए हैं। बुधवार सुबह 30-35 लोग टीवीएस शो रूम के पीछे स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और नगर निगम के खिलाफ डेढ़ घंटे तक नारेबाजी की। सूचना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। कुछ लोगों ने समझाया कि यहां प्रदर्शन करने से कुछ नहीं होगा। उसके बाद लोग नगर निगम कार्यालय पहुंच गए और वहां धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त करने के लिए नगर निगम के एक अधिकारी को कॉलोनी में भेजा गया।
दबंगई से भी लोग परेशान
कॉलोनी के कुछ दबंग युवकों के दबंगई के कारण भी पानी की दिक्कत हो रही है। ये युवक टंकी के चैंबर में ताला लगा देते हैं। पानी की आपूर्ति के लिए कॉलोनी के लोगों से पैसे भी लेते हैं। बुधवार को भी युवकों द्वारा टंकी के चैंबर में ताला लगाया गया था। लोगाें का कहना है कि इसको लेकर मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ और टंकी के चैंबर का ताला खोला गया।
विज्ञापन

क्या है समस्या
कॉलोनी में 1500 फ्लैट हैं। स्थानीय लोगाें का कहना है कि 96 फ्लैट में पानी की आपूर्ति होती ही नहीं है। फादर याकूब पास्टर ने बताया कि फ्लैट नंबर 364 से 448 तक में पानी नहीं आता है। अन्य फ्लैट में भी आए दिन दिक्कत होती है। शिकायत के बाद कोई सुनवाई नहीं होती।
एडीए के अधूरे कामों की वजह से हो रही दिक्कत
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कांशीराम कॉलोनी का निर्माण एडीए द्वारा कराया गया है। अधूरे कार्यों की वजह से निवासियों को परेशानी हो रही है। कॉलोनी में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। बड़ी संख्या में फ्लैटों में जलापूर्ति की व्यवस्था ठीक से नहीं की गई है। नगर निगम के महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा का कहना है कि नगर निगम का नलकूप लगा हुआ है। उसमें किसी तरह की दिक्कत होती है तो तुरंत समस्या का समाधान करा दिया जाता है। कॉलोनी में जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। यह निर्माण एजेंसी की गड़बड़ी है। हम पंप से जलनिकासी कराते हैं। मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के फ्लैट में जलापूर्ति के लिए प्रोपर इंतजाम नहीं है। यह काम निर्माण एजेंसी का है।
जिस ठेकेदार ने कांशीराम आवास बनाया था, उससे एडीए का मुकदमा चल रहा है। अभी फायनल हियरिंग चल रही है। इस संबंध में एडीए वीसी से बात करने के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

- डीएस भगौड़िया, अधिशासी अभियंता, एडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें