फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: झगड़ने से रोकना युवक को पड़ा भारी, घर में घुसकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 09 May 2025 06:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किसी के झगड़े के बीच में पड़ना कई बार भारी पड़ जाता है। दो पक्षों में चल रहे झगड़े को युवक ने रोकने की कोशिश की। एक पक्ष के लोगों ने युवक को ही पीट दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना गोंडा क्षेत्र के गांव गढ़ी तारापुर में दो पक्षों के झगड़े को रोकना गांव के एक युवक को भारी पड़ गया। एक पक्ष ने कुपित होकर घर में घुसकर युवक को पीट दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

विज्ञापन


गांव निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र श्याम सुंदर ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे गांव के रिंकू और गौरी उर्फ गौरव के बीच झगड़ा हो रहा था। उसने दोनों को झगड़ने से मना किया तो गौरी उर्फ गौरव उससे गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वह घर लौट आया। 

थोड़ी देर बाद गौरव अपने पिता मुकेश व गांव के अनिल कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आया और उसको लाठी-डंडे से पीट दिया। जिससे उसके सिर में चोट आ गई। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें