फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाकियू टिकैत ने किया संगठन विस्तार, इन किसानों को दी गई जिम्मेदारी

Fri, 09 May 2025 06:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किसानों ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना की। ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की।
विज्ञापन
भाकियू टिकैत के नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते मंडल अध्यक्ष कमांडो ओपी सिंह - फोटो : संगठन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू टिकैत गुट की बैठक 9 मई को गोंडा ब्लॉक परिसर में तहसील अध्यक्ष कैप्टन हरपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। संगठन विस्तार किया गया। किसानों को जिम्मेदारी सोंपी गई।

विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष कमांडो ओपी सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए हरिराज सिंह को मंडल संरक्षक, नेपाल सिंह को मंडल महासचिव, राकेश प्रधान को तहसील महासचिव, कुलदीप सिंह को तहसील उपाध्यक्ष, विनोद कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष, महेंद्र सिंह को तहसील सचिव पद के नियुक्ति पत्र सौंपे। बैठक का संचालन राकेश प्रधान ने किया। 

किसानों ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना की। ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की। किसानों ने बताया कि नलकूप के लिए 10 के स्थान पर 7 घंटे बिजली मिल रही है। वह भी दो शेड्यूल में मिलती है, इससे सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान उपखंड बिजली अधिकारी नवनीत कुमार से भी मिले।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह 7 घंटे बिजली आपूर्ति को एक शेड्यूल में कराएंगे। इस दौरान मंडल सचिव बाजीलाल गौतम, श्यौराज सिंह, विजय कुमार, देवदत्त चौधरी, विनोद चौधरी, राजकुमार सिंह, राजन सिंह, ओमप्रकाश, राजेंद्र सिंह, रतनवीर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें