फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में गए वाहनों पर पथराव

Mon, 10 Jul 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा पर गए भोले के भक्तों की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा, जब उन्हें जानकारी हुई कि अब वे आगे की यात्रा कर सकेंगे। रविवार तड़के चार बजे पुलिस-प्रशासन ने यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दे दी, लेकिन देर रात बाबा के दर्शनों कर लौटते अलीगढ़ के कुछ वाहनों पर पथराव होने की सूचना है।
विज्ञापन



अमरनाथ यात्रा पर गए पूर्व सभासद मनीष अग्रवाल ने बताया कि बालटा के पास अलीगढ़ के यात्रियों के वाहनों पर पथराव हुआ। पथराव से यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि आर्मी के जवान तत्काल हरकत में आए और पथराव करने वालों को खदेड़ दिया, लेकिन उस समय जो हालात थे उससे सभी यात्री भयभीत हो गए। बताया कि इधर से जाने वाले यात्रियों को जम्मू में रोका जा रहा है वहीं उधर से आने वालों को प्रशासन बालटा पर रोक रहा है।

दूसरी ओर यात्रा में मौजूद बाबा बर्फानी के भक्त प्रमुख सेवादार पवन सादाबादी ने बताया कि तड़के चार बजे यात्रियों को आगे जाने की अनुमति मिली। आर्मी के संरक्षण में यात्रा आगे बढ़ी। रात करीब आठ बजे वे बालटाल पहुंच चुके थे। कश्मीर से जब गुजरे तो उन्हें लगा ही नहीं कि यह कोई संवेदनशील इलाका है। 
विज्ञापन


यहां इतनी फोर्स तैनात थी कि भक्तों को छेड़ने की भी हिमाकत कोई नहीं कर सकता था। कुछ इसी तरह की व्यवस्था पूरी यात्रा में सेना ने  कर रखी है। यात्रा में करीब सात-आठ हजार यात्री हैं। इनमें से अलीगढ़ के करीब 100 भक्त  शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें