गांव सलगवां में मामूली कहासुनी पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। पुलिस ने दोनों पक्ष से एक-एक युवक को हिरासत में लिया है।
बृहस्पतिवार को वीरेश कुमार और गांव के पवन कुमार में कहासुनी हाे गई। विवाद इतना बढ़ा गया कि कुछ ही देर में दोनों के परिजन भी आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें वीरेश का भाई अनिल, पिता बादाम सिंह व दो बच्चे घायल हो गए। पथराव की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अनिल कुमार व दूसरे पक्ष से पवन कुमार को पकड़ लिया। घायलों को सीएचसी में उपचार के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया है कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी, मौके पर पथराव के साक्ष्य नहीं मिले हैं। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।