फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Bicycle Day: ऐसी जोड़ी यारी, नहीं रुकी साइकिल की सवारी, ढलती उम्र में भी चलते हैं उससे कई किमी

Tue, 03 Jun 2025 01:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रमोद बिहारी सक्सेना की उम्र भले ही 83 को पार कर गई है, लेकिन साइकिल से जोड़ी गई दोस्ती इस उम्र में भी टूटने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन कम से कम चार घंटे साइकिल के सहारे आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रमोद बिहारी सक्सेना उम्र 83 पार, साइकिल से जोड़ी गई दोस्ती इस उम्र में भी टूटने का नाम नहीं ले रही - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर के आईटीआई रोड के राजकुमार की उम्र भले ही 75 को पार कर गई है, लेकिन खुद को चुस्त व दुरुस्त रखने के लिए उन्होंने बचपन से साइकिल से जोड़ी गई यारी को नहीं तोड़ा है। वह रोज सुबह साइकिल से मजदूरी करने शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर दिल्ली रोड स्थित एक फैक्टरी में जाते हैं। रोजाना वह करीब 20 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं। चाहें कितनी ठंड पड़े या गर्मी या फिर बारिश, उनकी साइकिल के पहिये नहीं थमते।

विज्ञापन


83 की उम्र में भी साइकिल से दोस्ती बरकरार
सासनी गेट क्षेत्र की बल्देव विहार काॅलोनी निवासी प्रमोद बिहारी सक्सेना की उम्र भले ही 83 को पार कर गई है, लेकिन साइकिल से जोड़ी गई दोस्ती इस उम्र में भी टूटने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन कम से कम चार घंटे साइकिल के सहारे आगे बढ़ रहे हैं। वह बताते हैं कि यही दिनचर्या उन्हें इस उम्र में भी स्वस्थ बनाए हुए है।

बेटे की जिद पर भी विजयपाल ने नहीं ली स्कूटी
शताब्दी नगर के रहने वाले व रेलवे की तकनीकी शाखा से सेवानिवृत्त 75 वर्षीय विजयपाल सिंह बताते हैं कि उन्होंने नाैकरी के दाैरान कभी भी साइकिल के अलावा दूसरे वाहन का प्रयोग नहीं किया। साइकिल हमारे पर्यावरण के लिए फायदेमंद हैं तो है ही वहीं सेहत के लिए भी काफी लाभकारी है। वह प्रतिदिन 20 किमी साइकिल चलाते हैं। बेटे ने स्कूटी लेने के लिए कहा मगर उन्होंने उसकी बात नहीं मानी।
विज्ञापन


सुबह-शाम साइकिल की सवारी करते हैं गौतम सिंह
नाैरंगाबाद के साइकिल दुकानदार गाैतम सिंह बताते हैं कि सामान्य के साथ ही गियर वाली साइकिलों की मांग बढ़ी है। लोग फिटनेस के लिए सुबह- शाम साइकिल चलाते देखे जा सकते हैं। साइकिल का क्रेज बढ़ने का कारण स्वास्थ्य से भी जुड़ा है। साइकिल का प्रयोग शारीरिक व्यायाम के साथ इम्युनिटी पावर बढ़ने के लिए भी किया जाने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें