फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरसः जातीय दंगे फैलाने की साजिश के मामले में एसटीएफ की जांच-पड़ताल तेज

Sat, 24 Oct 2020 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
एसटीएफ
विज्ञापन

जातीय हिंसा फैलाने की साजिश के मामले में एसटीएफ ने भी अपनी जांच-पड़ताल तेज कर दी है। एसटीएफ ने इस मामले में दो मुकदमों से संबंधित पत्रावलियां हासिल कर ली हैं और उसी की विवेचना में लगी है। इसमें राष्ट्रद्रोह की संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमे के अलावा कांग्रेस के नेता श्यौराज जीवन के खिलाफ दर्ज मुकदमा भी शामिल है। इस मुकदमे की विवेचना भी एसटीएफ को दी गई है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर कोतवाली चंदपा में यह मुकदमा दर्ज कराया गया था कि बिटिया के प्रकरण की आड़ में प्रदेश में जातीय दंगे कराने की साजिश रची गई थी। राष्ट्रद्रोह जैसी संगीन धाराओं में कायम इस मुकदमे की विवेचना अब एसटीएफ कर रही है। वहीं इस सिलसिले में दर्ज एक और मुकदमे की विवेचना भी एसटीएफ ही कर रही है। 

यहां के अलावा मथुरा सहित कई अन्य जिलों में भी इस सिलसिले में मुकदमे दर्ज हैं। मथुरा में पीएफआई के चार एजेंट गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं। चंदपा पुलिस उन्हें भी राष्ट्रद्रोह के मामले का आरोपी बना चुकी है। वहीं थाना चंदपा में कांग्रेस के नेता श्यौराज जीवन के खिलाफ भी भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। 
विज्ञापन


इस मामले में जीवन से पूछताछ भी हो चुकी है। इस मुकदमे की विवेचना भी अब एसटीएफ करेगी। एसटीएफ ने यहां आकर इन दोनों मुकदमों से संबंधित केस डायरी हासिल कर ली और विवेचना शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो एसटीएफ इस मामले में अब कुछ और लोगों को चिन्हित कर रही है और पूछताछ कर जानकारी हासिल कर रही है। एसटीएफ यह कार्रवाई गोपनीय तरीके से कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें