फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सौतेली मां ने पकड़े पैर, नाना ने हाथ...पिता ने छुरे से रेत दिया था गला

Wed, 13 Aug 2025 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सौतेली मां ने तमन्ना के पैर पकड़े थे और नाना ने हाथ, पिता ने छुरे से प्रहार कर काट दिया था गला। यह खुलासा पिता हसरत अली ने पुलिस की पूछताछ में किया है। उसने बताया कि उसने धड़ को पहले प्लास्टिक की पन्नी में लपेटा और फिर बोरे में बांधकर फेंक दिया था। सिर उसके ससुर रज्जो पहलवान ने ठिकाने लगाया था।
विज्ञापन





पिता ने बताया कि जुलाई महीने में दूसरी बार उसकी बेटी तमन्ना अपनी मर्जी से किसी लड़के के साथ चली गई थी। दो दिन बाद वह वापस आई, तब उसे मैंने डांटा और पीटा था। आठ अगस्त को वह फिर से घर से निकल गई, इस बार उसे हमने उसे पनैठी पुल के पास पकड़ा था। इसके बाद उसने अपने ससुर रज्जो पहलवान से बात की। उन्होंने कहा कि उसे वहीं मारकर फेंक दो, एक बार में ही क्लेश कट जाएगा। तब हमने कहा कि यहां काफी भीड़ होती है, ऐसा करना संभव नहीं है।




रज्जो पहलवान ने कहा इसे लेकर अल्हैपुर आ जाओ।इसके बाद हसरत अली अपनी पत्नी रानी के साथ बाइक से तमन्ना को लेकर अपनी ससुराल पहुंचा। वहां उसकी पसंद का खाना बनवाया हुआ था, उसमें उसे नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। वह सुधबुध खो बैठी, जिसके बाद हसरत और उसकी पत्नी रानी उसे बाइक अपने बीच बाइक पर बैठाकर अल्हैपुर झाल पर ले गए, जहां रज्जो पहलवान भी पहुंच गया।
विज्ञापन





इस दौरान बारिश हो रही थी। वहां से करीब 300 मीटर आगे रजबहे पर तमन्ना की हत्या कर दी। छुरा वहीं पीपल के पेड़ के पास झाड़ियों में छिपा दिया। इसके बाद तीनों हत्यारोपी अल्हैपुर पहुंचे और वहां कपड़े बदले। घटना वाली रात को ही करीब तीन बजे के यह वापस अलीगढ़ लौट गए। रज्जो अपने गांव में ही रह गया। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर छुरा, एक टाट की बोरी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है।






आठ अगस्त को भी घर छोड़कर जा रही थी

आठ अगस्त को भी घर छोड़कर जा रही थीजुलाई में तमन्ना प्रेमी के साथ चली गई थी, लौटकर आने के बाद पिता और सौतेली मां ने उसे पीटा था, इसके बाद से वह अपने चाचा फारुख के पास रहने लगी थी। पिता ने बताया कि घटना वाली रात भी वह घर छोड़कर जा रही थी, तब उसे रास्ते में पिता और सौतेली मां ने पकड़ा था।






पहली पत्नी को निकाल दिया था घर से
पुलिस के अनुसार हसरत की शादी 2005 में फिरदौस पुत्री रफीक निवासी चुरसैन थाना चंदपा हाथरस के साथ हुई थी, उससे उसे दो पुत्रियां पैदा हुई। करीब छह साल पहले हसरत ने फिरदौस को को घर से निकाल दिया था। तमन्ना व उसकी छोटी बहन को उसने अपने पास रख लिया था। उसके बाद अल्हैपुर निवासी रानी से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें