फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 70 हजार दे, वरना लॉरेंस विश्नोई से मरवा दूंगा....

Wed, 13 Aug 2025 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक कपड़ा व्यापारी ने एक व्यक्ति पर खुद को कुख्यात लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बराड़ का साथी बताकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। रंगदारी न देने पर दुकान में आग लगाने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप है। पीड़ित कपड़ा व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
विज्ञापन




रामनगर कॉलोनी निवासी साहिल गुलाठी पुत्र हरिओम गुलाठी ने शिकायत करते हुए कहा है कि उनकी तालाब चौराहे पर एसआर ट्रेडिंग कंपनी के नाम से कपड़े की दुकान है। 11 अगस्त 2025 की रात को करीब 10.52 बजे वह पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण अपनी बाइक से परिवार के लिए खाना लेने तालाब चौराहा स्थित एक होटल पर जा रहे थे।



आरोप है कि तभी मुरसान गेट स्थित बौहरे वाली देवी मंदिर के निकट एक आरोपी ने उनकी बाइक के सामने अपनी बाइक लगाकर उनको रोक लिया। रुकते ही आरोपी गाली देने लगा और मना करने पर उनका हाथ पकड़ लिया। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन




आरोपी कहने लगा कि मुझे 70000 रुपये दे, नहीं तो मैं लॉरेंस विश्नोई का आदमी हूं, गोल्डी बराड़ से कहके तुझे मरवा दूंगा और तेरी दुकान में आग लगा दूंगा। व्यापारी को फोन पर भी धमकी देने का आरोप है। इस बात से डरा व्यापारी मंगलवार को अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा का कहना है कि शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें