फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां की करतूत: खाना मांगने पर मासूम को प्रेस से जलाया, मुंह में कपड़ा ठूंसकर करती है बेरहमी से पिटाई

Tue, 22 Feb 2022 08:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में एक सौतेली मां की शर्मनाक करतूत सामने आई है। आरोप है कि सौतेली मां ने खाना मांगने पर सात साल के बेटे को प्रेस से जला दिया। आरोप है कि महिला मासूम को आए दिन मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीटती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पीड़ित बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में एक महिला ने मां जैसे शब्द को अपनी करतूत से कलंकित कर दिया है। खाना मांगने पर सौतेली मां ने सात साल के बेटे के चेहरे और पीठ पर गर्म प्रेस रख दी, जिससे वह झुलस गया। पड़ोसी और रिश्तेदारों की मदद से बच्चे को पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां उसका उपचार करके उसे छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन


थाना क्वार्सी में सौतेली मां के खिलाफ तहरीर दी गई है। क्वार्सी थाना क्षेत्र के रजा नगर में किराये के मकान में पीड़ित अरीब के पिता जाहिद रहते हैं। बुलंदशहर के छतारी के मूल निवासी जाहिद की पत्नी की चार साल पहले मौत हो गई थी। 

दोनों से दो बच्चे अरीब व उज्मा हैं। बच्चों की परवरिश के चलते जाहिद ने गाजियाबाद की महिला तबस्सुम से निकाह कर लिया था। इसके बाद तबस्सुम व जाहिद को एक और बेटी हो गई। तबस्सुम का रवैया जाहिद की पहली पत्नी के बच्चों के साथ ठीक नहीं था। 
विज्ञापन


बेटी उज्मा को भी वह मारती-पीटती थी। यह देख-सुनकर उज्मा को उसकी बुआ अपने साथ घर ले आई, जो इसी मोहल्ले में रहती हैं। मगर अरीब अपनी सौतेली मां के साथ रहता था। उसे आए दिन उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर वह मारती-पीटती थी। 
विज्ञापन

खाना मांगने पर उसे गर्म पानी से जला देती थी। मंगलवार को अरीब ने अपनी सौतेली मां से खाना मांगा तो उसे पीट दिया। भूख लगने पर वह अपनी बुआ के यहां चला गया। जब वह खाना खाकर लौटा, तो गुस्से से भरी सौतेली मां ने उसके चेहरे और पीठ पर गर्म प्रेस रख दी। 

जलन से कराह रहे बच्चे को अस्पताल लाया गया, जहां उसके रिश्तेदार पहुंच गए। अरीब के पिता जाहिद ने दूसरी पत्नी तबस्सुम के खिलाफ तहरीर दी है। थाना क्वार्सी के इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें