जम के रखना कदम सीजन-4 के ग्रांड फिनाले का शनिवार को कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर शकुंतला भारती, अतिथि सीडीओ धीरेंद्र सिंह सचान और उनकी धर्मपत्नी एश्वर्या सचान रहीं। कार्यक्रम श्री इंस्टीट्यूट की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कराया जाता रहा है। कार्यक्रम का संचालन विकास खांडे ने किया।
कार्यक्रम में सुपर मॉम, नच बलिए, ग्रुप डांस और मॉडलिंग आदि का संगम रहा। डांस में निर्णायक मंडल की भूमिका में तिलकराज, आगरा के गौरव सूर्यवंशी, मॉडलिंग में कीर्तेश खांडे थे। इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर ज्योति मित्तल ने कार्यक्रम को नारी सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया। इस दौरान विनोद गुप्ता, डा. मुकेश कुमार, प्रवीर सक्सेना, शिखा शर्मा, गोपाल कृष्ण आदि मौजूद रहे।