अभी तक जिले के विसरा सैंपल आगरा जाते हैं। पोस्टमार्टम से सीधे संबंधित थानों की पुलिस सैंपल को आगरा भेजती हैं। जहां इसका रिकार्ड रखा जाता है। रिपोर्ट आने पर इसकी सूचना पोस्टमार्टम केंद्र पर व थाने पर आती है। वहां से क्रम के अनुसार ही रिपोर्ट बनाकर भेजी जाती है। हां, जिन मामलों में अदालत जल्दी रिपोर्ट देने का आदेश जारी करती है या फिर पुलिस किसी प्रकरण में कानून व्यवस्था के मद्देनजर प्रयास करती है तो आगरा से जल्दी रिपोर्ट ले ली जाती है। जैसा कि वर्ष 2022 में जहरीली शराब कांड में हुआ था। उस वर्ष सर्वाधिक 243 विसरा सैंपल अपने जिले से आगरा भेजे गए थे।
ये है जिले की मौजूदा स्थिति
वर्ष कुल पोस्टमार्टम विसरा भेजे रिपोर्ट लंबित
2023 1292 184 37
2024 983 163 41
2025 63 09 09
नोट:-ये आंकड़ा पोस्टमार्टम केंद्र का है, कुछ रिपोर्ट थानों पर सीधे भी पहुंच जाती हैं।