फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में एसओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जवां थाना क्षेत्र के बरौली बाजार में 10 अक्टूबर को किशोरी से छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिसकर्मियों पर सीसीटीवी वीडियो डिलीट कराने का दबाव बनाने और परिवार को धमकाने के आरोप लगाए। मामले की जांच के बाद एसएसपी नीरज जदौन ने तत्कालीन एसओ जवां धीरज कुमार को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि किशोरी की बाइक बंद होने पर वह उसे स्टार्ट कर रही थी, तभी गणेश शर्मा उर्फ गुड्डू ने उसके साथ अभद्रता की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा किया गया है। पीड़ित पक्ष ने 112 पर सूचना देने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि घटना के दिन मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। पुलिस की कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसओ को निलंबित किया गया है।
थाने में वीडियो हटाने का दबाव बनाने का आरोप
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने में दरोगा और तत्कालीन एसओ ने सीसीटीवी वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया। किशोरी के बयान के दौरान परेशान करने और नौकरी व परिवार पर संकट आने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। संबंधित पुलिसकर्मियों का इन आरोपों पर अलग से पक्ष सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
एसपी सिटी के मुताबिक, 10 अक्टूबर की घटना में उसी दिन मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी गणेश शर्मा उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया गया था। उसे न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद साक्ष्यों के आधार पर विवेचना की गई। पुलिस की भूमिका की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद तत्कालीन एसओ धीरज कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें