कोहिनूर मंच पर अपनी प्रस्तुति देते शबाब साबरी।
- फोटो : CITY OFFICE
बॉलीवुड गायक शबाब साबरी के सुरों पर रविवार रात को अलीगढ़ वासियों के कदम नुमाइश के कोहिनूर सभागार में जमकर थिरके। हुड़ हुड़ दबंग दबंग... जैसे गानों को बोल दे चुके शबाब साबरी ने कोहिनूर के मंच से तेरे नैना बड़े कातिल मार ही डालेंगे..., मेरे रश्के कमर, तूने पहली नजर... जैसे गाने गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक श्रोता उनकी सुरीली आवाज के समंदर में गोते लगाते रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम चंद्रभूषण सिंह, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद झिलमिल रोशनी के बीच मंच पर पहुंचे शबाब साबरी की आवाज का जादू चला। उन्होंने सबसे पहले तेरे नैना बडे़ कातिल मार ही डालेंगे..., मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर..., चलाओ न नैनो से बाण रे..., हमका पीनी है पीनी पीनी हमका पीनी है... के साथ ही भोजपुरी गीत जब लगावे तू लिपिस्टिक..., आदि बॉलीवुड गीतों के साथ समां बांध दिया।
देर रात करीब 11:30 बजे तक चले कार्यक्रम में दर्शक गीतों की बारिश में कुर्सियों पर चढ़कर नाचे। पुलिस को भीड़ को काबू करने में अच्छी खासी कसरत करनी पड़ी। साबरी ने जाते-जाते अलीगढ़ वासियों और नुमाइश कमेटी को बेहतरीन आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।