फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्टाफ नर्स कर रही थीं सिजेरियन डिलीवरी, क्लीनिक व हॉस्पिटल सील

विज्ञापन
नीलम चौधरी क्लीनिक पर मौजूद पुलिस, जिसे सील कर दिया गया। स्रोत- विभाग - फोटो : samvad
विज्ञापन
सिजेरियन डिलीवरी कर रहीं स्टाफ नर्सों का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने केला नगर स्थित नीलम चौधरी क्लीनिक और जवां स्थित नेहा हॉस्पिटल पर कार्रवाई करते हुए इन्हें सीज कर दिया। नीलम चौधरी क्लीनिक में एक बच्चे की मौत के बाद हुई शिकायत के बाद पूरा मामला खुला और विभाग ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन



केला नगर स्थित नीलम चौधरी के क्लीनिक का भंडाफोड़ तब हुआ, जब कुछ दिनों पहले वहां डिलीवरी के दौरान एक नवजात की मौत हो गई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर जब नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे, तो नजारा हैरान करने वाला था। डॉक्टर की कुर्सी पर बैठी नीलम चौधरी के पास न कोई डिग्री थी और न अस्पताल के कागजात। वह महज एक स्टाफ नर्स निकली।


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए जवां स्थित नेहा हॉस्पिटल पर भी छापा मारा। यहां भी खेल वही था। स्टाफ नर्स द्वारा अवैध रूप से अस्पताल और मेडिकल स्टोर का संचालन हो रहा था। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अस्पतालों को सील कर दिया है।
विज्ञापन




क्लीनिक और अस्पताल की शिकायत आई थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो कोई भी अभिलेख नहीं मिले। यही नहीं चिकित्सक की जगह स्टाफ नर्स मरीज का उपचार करते हुए मिली, जिसके कारण दोनों को सील कर दिया गया।- डॉ. अमित शर्मा, डिप्टी सीएमओ स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें