फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कल्याण के गढ़ से सपा की हुंकार.. पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर अतरौली बने जिला

Sun, 25 Jan 2026 02:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण के गढ़ अतरौली से उनके नाम पर जिला बनाने की हुंकार भरी है। यहां हुई पार्टी की संकल्प सभा में गुन्नौर से सपा विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव ने कहा कि उनके नाम पर जिला नहीं बना तो यह पूर्व मुख्यमंत्री का अपमान होगा।
विज्ञापन


अतरौली पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का गढ़ रहा है और वह यहां से नौ बार विधायक रहे थे। इस बार उनके पौत्र संदीप सिंह विधायक है और प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री भी है। अतरौली में सेंध लगाने में जुटी सपा ने शनिवार को अतरौली में पैठ चौराहे पर आयोजित संकल्प सभा में प्रस्तावित जिले कल्याण सिंह नगर का समर्थन कर सियासी दांव खेला है।

सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव ने भाजपा सरकार अतरौली को स्व. कल्याण सिंह के नाम से जिला बनाए तो सपा को कोई एतराज नहीं है, यदि भाजपा ऐसा नहीं करती और वर्ष 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनने अतरौली को जिला बनाया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व विधायक वीरेश यादव ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने स्व. कल्याण सिंह के नाम पर अतरौली को जिला बनाने की बात कही थी। जनता भी यह मांग कर रही है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में पार्टी की ओर से आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।


मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

संकल्प सभा के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा है। इसमें अतरौली को जिला और दादों को तहसील बनाने की मांग की गई। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण गोपाल चौधरी ने किया। इसमें जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, अज्जू इशहाक, बॉबी शर्मा, फरहत चौहान, कुंवर बहादुर बघेल, सोमेश चौधरी, रंजीत चौधरी, विश्रांत शर्मा मौजूद रहे।

-
राजस्व परिषद ने मांगी थी रिपोर्ट

पिछले दिनों राजस्व परिषद ने अलीगढ़ और बुलंदशहर जिलों के डीएम से अतरौली जिले के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। इसमें अलीगढ़ जिले के साथ बुलंदशहर जिले की डिबाई तहसील को शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। इसके बाद अतरौली को जिला बनाने की चर्चाएं शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें