फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खैर में 20 हजार मतदाताओं से मांगे दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा खैर क्षेत्र में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं सत्यापन के उद्देश्य से की गई मैपिंग में करीब 20 हजार मतदाताओं से दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए करीब आठ केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम शिशिर कुमार सिंह ने बताया है कि मैपिंग के तहत जिन मतदाताओं के दस्तावेज पूर्ण नहीं मिले हैं। वह मतदाता अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए विभिन्न स्थायी सुनवाई केंद्र स्थापित किए गए हैं।

इनमें खैर तहसील कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय खैर, खैर ब्लॉक कार्यालय, टप्पल ब्लॉक कार्यालय, नगर पंचायत जट्टारी कार्यालय, बीआरसी टप्पल, बीआरसी चंडौस एवं नगर पंचायत चंडौस कार्यालय शामिल हैं। इन केंद्रों पर मतदाता अपने नोटिस में अंकित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। बृहस्पतिवार को 350 से अधिक मतदाताओं की सुनवाई की गई। 24 जनवरी की शाम तक यह संख्या बढ़कर लगभग 896 तक पहुंच गई। सुनवाई के लिए 18 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकार (एईआरओ) नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें