बच्चों ने कलेक्ट द बॉल इन बिन, रिंग रेस, कुर्सी दौड़, हर्डल रेस, जिग जैग रेस, थ्री लैग रेस, होला हुप, स्पून रेस, बैलून रेस, सैक रेस, मटकी रेस एवं रास्साकशी में बड़े उत्साह से भाग लिया। खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल तथा सर्टिफिकेट प्रदान किए ।
विश्व भारती पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बच्चों को चाचा नहेरू के बारे में बताया। स्कूल में बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा 8 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
बच्चों ने कलेक्ट द बॉल इन बिन, रिंग रेस, कुर्सी दौड़, हर्डल रेस, जिग जैग रेस, थ्री लैग रेस, होला हुप, स्पून रेस, बैलून रेस, सैक रेस, मटकी रेस एवं रास्साकशी में बड़े उत्साह से भाग लिया। खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल तथा सर्टिफिकेट प्रदान किए । प्रतियोगिताओं में खेल शिक्षक नीरज सिंह, प्रिया रानी समेत सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।