नुमाइश के खेल महोत्सव में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन सेमिफाइनल व फाइनल मैच खेले गए। सीनियर बालक वर्ग में सर्वोपयोगी इंटर कालेज पलसेड़ा विजेता रहा।
मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश भारद्वाज व विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सक्सेना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश राघव, सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, सतीश उपाध्याय, कर्नल आरके सिंह, आसिम खान व अर्जुन सिंह फकीरा कार्यक्रम में शामिल हुए।
मनोज चौधरी, तसलीम मुख्तार, नाजिम चमन, ईश्वर दास, जितेंद्र कुमार, कंचन राघव, अजय राय, योगेश शर्मा, दलवीर बाल्यान, शमशाद मलिक, दीक्षा शर्मा, यतेंद्र कुमार, प्रदीप पाराशर व राजेश गुप्ता ने सहयोग किया। निर्णायकों की भूमिका उपेंद्र कुमार, राकेश कुमार, आकाश कुमार एवं रामराज ने निभाई। प्रतियोगिता का आयोजन एवं संचालन जिला खो-खो संघ के सचिव वलीउज्जमा खान ने किया। सीनियर बालक वर्ग मे सर्वोपयोगी इंटर कालेज पलसेड़ा प्रथम, एसपीएस खुर्जा द्वितीय, रेंजहिल्स पब्लिक स्कूल तृतीय रहा। सब जूनियर बालक वर्ग में सर्वोपयोगी प्रथम, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल द्वितीय व अग्रसेन इंटर कालेज हरदुआगंज तृतीय रहा। सीनियर बालिका वर्ग में एनएस इंटरनेशनल प्रथम, आरपीएस जट्टारी द्वितीय व एसपीएस खुर्जा तृतीय रहा। सब जूनियर बालिका वर्ग में टप्पल प्रथम, आरपीएस जट्टारी द्वितीय व अग्रसेन इंटर कालेज तृतीय रहा।