फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पथ संचलन में दिखा अनुशासन-राष्ट्रभक्ति का जज्बा

विज्ञापन
पथ संचलन में शामिल राष्ट्र स्वयं सेविकाएं। - फोटो : samvad
विज्ञापन
आंखों में राष्ट्रभक्ति की चमक और कदम से कदम मिलाकर चलतीं राष्ट्र सेविका समिति की 130 बहनों ने बृहस्पतिवार को शहर की सड़कों पर भव्य पथ संचलन निकाला। पारंपरिक गणवेश में अनुशासित कतारों में चलतीं युवतियों का अनुशासन देखते ही बन रहा था। भीषण गर्मी के बावजूद उनके चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट दिखाई दिया।
विज्ञापन



मथुरा रोड स्थित सीवी गुप्ता विद्या पीठ में चल रहे 15 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के तहत यह संचलन शाम 5:30 बजे अचल सरोवर से प्रारंभ हुआ। मुख्य शिक्षिका रति कुमारी के नेतृत्व में संचलन अचल सरोवर से श्री गिलहराज मंदिर, आर्य समाज मंदिर, सराफा बाजार, फूल चौक, रेलवे रोड और मामू भांजा होते हुए आगे बढ़ा। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदेमातरम के जयघोष गूंजते रहे।


शहरवासियों ने छतों और सड़कों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। अचलेश्वरधाम मंदिर पर महिलाओं ने शंखनाद किया, जबकि हिंदू इंटर कॉलेज के पास आरती उतारी गई। मेयर प्रशांत सिंघल संचलन में पैदल शामिल रहे। शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा सहित अनेक गण्यमान्य लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन



मामू भांजा चौराहे पर बने मुख्य मंच से अखिल भारतीय अधिकारी सुलभा देश पांडेय, डॉ. शरद रेणु और अंजू सूद ने निरीक्षण किया और अनुशासन की सराहना की। प्रांत कार्यवाहिका कृष्ण गुप्ता, डॉ. निशा शर्मा, विभाग सह संघचालक ललित कुमार और महानगर संघचालक अजय सराफ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचलन डीएस कॉलेज और पालीवाल इंटर कॉलेज होते हुए अचल सरोवर आरती घाट पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें