फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर, दंपत्ति गंभीर घायल

Fri, 22 Nov 2024 05:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

देवेंद्र कुमार पत्नी पूनम के साथ थाना छर्रा क्षेत्र के गांव नगला मोहन रिश्तेदारी में जा रहे थे। गांव नगला लाले के समीप तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति गंभीर घायल हो गए। घायलों का चंदौसी में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


दादों के गांव नगला लाले के समीप अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंद दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला संभल थाना बहजोई गांव मदारा निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र सोनपाल सिंह पत्नी पूनम के साथ थाना छर्रा क्षेत्र के गांव नगला मोहन रिश्तेदारी में जा रहे थे। 
विज्ञापन


गांव नगला लाले के समीप तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। परिजन घायलों को चंदौसी ले, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें