आतिशबाजी, घरों, होटलों, रेस्टोरेंटों व कारखानों से निकलने वाले धुएं और धूल से वायु प्रदूषण फैल गया था। कई चौराहे रेड जोन में आ गए थे, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने लगी है।
अलीगढ़ शहर की हवा धीरे-धीरे सुधार होने लगा है। 21 नवंबर को शहर के सभी इलाके रेड जोन से बाहर हो गए। बारहद्वारी पर 23.31 और कलक्ट्रेट तिराहा पर 228.62 एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से धुंध और प्रदूषण की वजह से शहर का एक्यूआई दो बार 400 पार गया है।
विज्ञापन
आतिशबाजी, घरों, होटलों, रेस्टोरेंटों व कारखानों से निकलने वाले धुएं और धूल से वायु प्रदूषण फैल गया था। कई चौराहे रेड जोन में आ गए थे, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने लगी है। नगर निगम ने 21 नवंबर को एक्यूआई रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार बारहद्वारी ग्रीन जोन में आया गया है। वहीं, चार चौराहे औरेंज श्रेणी में हैं। नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा कि सड़कों, डिवाइडर व फ्लाई ओवर पर जमी धूल हटाने और पेड़-पौधों की धुलाई से हवा में सुधार हो रहा है। धीरे-धीरे आसमान साफ होने लगा है।