फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के निर्माण में लाएं तेजी : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने शनिवार को निर्मांणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के भवन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों का प्रत्येक ब्लॉक में पहुंचकर जायजा लिया। निर्माणदायी संस्था के अफसरों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए और उसे जल्द पूरा किया जाए। पर्यवेक्षण अधिकारी भी समय-समय पर निरीक्षण कर कार्य एवं निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करते रहें।
विज्ञापन



प्रोजेक्ट मैनेजर ईश्वर सिंह एंड एसोसिएट्स एसडी आर्य एवं साइट इंचार्ज डिजाइन एसोसिएट्स आईएनसी जितेंद्र सिंह से मंडलायुक्त ने निर्मांणाधीन परियोजना की जानकारी ली। उन्होंने बताया गया कि ईपीसी मोड पर 100.351 एकड़ क्षेत्रफल एरिया में विश्वविद्यालय बनाया जाना है। वर्तमान में स्वीकृत लागत 101.41 करोड़ के सापेक्ष 87.96 करोड़ से 22.34 एकड़ में निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में प्रशासनिक एवं पुस्तकालय भवन, शैक्षणिक भवन, पुरुष एवं महिला छात्रावास, सुविधा केंद्र, पुलिस चौकी, उपकुलपति, शैक्षणिक एवं स्टाफ के आवासीय भवन, गार्ड रूम, चारदीवारी एवं सड़क निर्माण का कार्य तेजी के साथ प्रगति पर है।
मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों के निरीक्षण के साथ थ्री- डी नक्शे को भी देखा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा करने की निर्धारित अवधि में अनुबंध के आधार पर करीब चार माह रह गए हैं। मानव श्रम, तकनीक एवं मशीनों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें